Home » राजस्थान » अजमेर में महिला कुक से रेप:आरोपी ने 4 साल तक शादी का झांसा दिया, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल

अजमेर में महिला कुक से रेप:आरोपी ने 4 साल तक शादी का झांसा दिया, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल

अजमेर में महिला कुक से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर 4 साल तक रेप किया। पीड़िता ने आरोपी पर उसकी अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर क्रिश्चियन गज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया- 4 साल पहले उसकी एक व्यक्ति से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे खाना बनाने का काम दिया था। बाद में आरोपी के द्वारा उसके को शादी के लिए प्रस्ताव रखा गया।

पीड़िता ने बताया- आरोपी ने उसे एक किराए के मकान में रखा और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए। जब भी उसने शादी के लिए कहा तो उसे आश्वासन दिया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया की जब उसने शादी के लिए कहा तो उसके अश्लील फोटो क्लिक कर लिए। बाद में अश्लील फोटो से उसे ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत अजमेर एसपी को दी गई। एसपी के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जल संसाधन मंत्री ने हनुमानगढ़ में जल संरचनाओं के प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण—

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत गुरुवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर दौरे पर रहे। उन्होंने हनुमानगढ़ जिले के नहरी