Home » राजस्थान » नदबई में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा:शहर से धर्मेंद्र सिंह भातरा को मिली जिम्मेदारी, ग्रामीण से घनश्याम सिंह बने

नदबई में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा:शहर से धर्मेंद्र सिंह भातरा को मिली जिम्मेदारी, ग्रामीण से घनश्याम सिंह बने

नदबई में भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को देखते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर एवं जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की स्वीकृति से भाजपा भरतपुर ओबीसी मोर्चा ने अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

घोषित सूची के अनुसार नदबई शहर से धर्मेंद्र सिंह भातरा को ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन का मानना है कि धर्मेंद्र सिंह की सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ संगठन को नई मजबूती देगी।

वहीं नदबई ग्रामीण से घनश्याम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घनश्याम सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

इसके अलावा डहरा से तेजसिंह जाट को जिम्मेदारी दी गई है। तेजसिंह जाट की नियुक्ति को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत योग्य कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा और अधिक सशक्त होगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय