Home » राजस्थान » जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने अवैध गैस रीफिलिंग पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने अवैध गैस रीफिलिंग पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जयपुर जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को “ऑपरेशन प्रवर्तन—सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में ऑपरेशन प्रवर्तन के अंतर्गत नवम्बर माह में की गई कार्यवाहियों का विवरण प्रस्तुत किया गया,जिसमें कुल 29 कार्रवाइयाँ, 939 गैस सिलेंडरों की जब्ती,तथा 22 प्राथमिकी दर्ज होना शामिल है।

जिला कलेक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी ने तीनों तेल कंपनियों को निर्देशित किया कि गैस सिलेंडर की उपभोक्ता डिलीवरी शत-प्रतिशत ओटीपी आधारित सुनिश्चित की जाए,ताकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं एनएफएसए लाभार्थियों की निगरानी प्रभावी हो सके और किसी भी दुरुपयोग को रोका जा सके।

प्रवर्तन निरीक्षकों व अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियतकालिक औचक निरीक्षण करते हुए अवैध रीफिलिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा डिवीजनवार मासिक रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही सिलेंडर ट्रैकिंग सिस्टम को और मजबूत कर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आसूचना इनपुट के आधार पर अवैध गैस रीफिलिंग स्थलों को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।गैस एजेंसियों से परिवाहित वाहनों पर एजेंसी के नाम सहित अधिकृत ब्रांडिंग अनिवार्य करने को कहा गया, ताकि फर्जी एवं वैध वाहनों की पहचान सरलता से हो सके।

सड़क किनारे गैस सिलेंडरों की अनधिकृत डंपिंग को पूर्णत:प्रतिबंधित किया गया।साथ ही घनी आबादी में संचालित गैस गोदामों को नियमानुसार परिधीय क्षेत्रों में स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगांतर शर्मा,जिला रसद अधिकारी (शहर) प्रियव्रत सिंह चारण, आईओसी के उप महाप्रबंधक मनोहर रॉय,हिंदुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल सेठ,भारत पेट्रोलियम के राज्य प्रमुख बिमलेंदु मंडल सहित तीनों तेल कंपनियों के विक्रय प्रबंधक, पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त (पूर्व/पश्चिम/उत्तर/दक्षिण), उपनिदेशक नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा तथा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रवर्तन निरीक्षक/अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय