Home » राजस्थान » मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर पलटा चावल से भरा ट्रेलर पलटा:हादसे में चालक-खलासी घायल, सड़क किनारे बिखरे कट्टे

मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर पलटा चावल से भरा ट्रेलर पलटा:हादसे में चालक-खलासी घायल, सड़क किनारे बिखरे कट्टे

मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर अजबपुरा के पास एक चावल से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। यह हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना में ट्रेलर चालक और खलासी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दौसा से मनोहरपुर की ओर जा रहा यह ट्रेलर तेज गति में था। पलटने के बाद ट्रेलर का अगला हिस्सा ट्रॉली से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने ट्रेलर के केबिन से घायल चालक और खलासी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ट्रेलर पलटने से उसमें भरे कच्चे चावल के कट्टे हाईवे किनारे बिखर गए। इस घटना के कारण हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवाया और बाधित यातायात को सुचारु करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद