Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की जोन 13 में बड़ी कार्रवाई जोन-13 में के व्यवसायिक प्रयोजनार्थ बने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण की जोन 13 में बड़ी कार्रवाई जोन-13 में के व्यवसायिक प्रयोजनार्थ बने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में दिल्ली रोड़ हाईवे के पास निजी खातेदारी भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के व्यवसायिक प्रयोजनार्थ बने अवैध धर्मकांटा को हटवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम टिकमपुरा,दिल्ली रोड़, हाईवे के पास,जिला जयपुर में निजी खातेदारी भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के व्यवसायिक प्रयोजनार्थ धर्मकांटा का अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय