Home » राजस्थान » पिकअप ने कार-बाइक को मारी टक्कर:टांकरड़ा बस स्टैंड के पास हादसा, एक युवक घायल; पिकअप जब्त

पिकअप ने कार-बाइक को मारी टक्कर:टांकरड़ा बस स्टैंड के पास हादसा, एक युवक घायल; पिकअप जब्त

चौमूं-रेनवाल सड़क मार्ग पर कालाडेरा थाना क्षेत्र के टांकरड़ा बस स्टैंड के पास देर रात एक पिकअप ने दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को चौमूं के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलने पर कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को घटनास्थल से हटाकर यातायात सुचारू करवाया और उसे जब्त कर थाने ले गई।

कालाडेरा थाना प्रभारी पूजा पूनिया ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पिकअप चौमूं से कालाडेरा की ओर जा रही थी, तभी टांकरड़ा बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सड़क सुरक्षा अभियान:सड़क हादसों का कहर… पिछले साल प्रदेश में 8,576 मौतें, इस साल सितंबर तक 8,787

प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख