Home » राजस्थान » अजमेर में 20 साल के युवक ने किया सुसाइड:शादी समारोह से लौटने के बाद घर में लगाया फंदा, ट्रेनों में मोबाइल एसेसरीज बेचता था

अजमेर में 20 साल के युवक ने किया सुसाइड:शादी समारोह से लौटने के बाद घर में लगाया फंदा, ट्रेनों में मोबाइल एसेसरीज बेचता था

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर निवासी युवक ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

मृतक के चाचा सतवीर ने बताया कि उसका भतीजा प्रकाश रात को शादी से आने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिवार उठा तो कमरे की लाइट जली हुई थी। कमरे को खोलकर देखा तो प्रकाश(20) फंदे पर लटका हुआ था।

चाचा ने बताया कि पड़ोसियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मौका मुआयना कर फांसी के फंदे से उसे उतारा और जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

भतीजा ट्रेन में मोबाइल एसेसरीज बेचने का काम करता था। भतीजे ने सुसाइड क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है। रामगंज थाना पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद