Home » राजस्थान » शादी का झांसा देकर युवती से 9 साल तक रेप:सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, अलग-अलग जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से 9 साल तक रेप:सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, अलग-अलग जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में युवती से रेप और यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर यह घिनौनी हरकत करता रहा। बाद में वह शादी से मुकरा तो अब युवती ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया।

इसमें बताया कि जून-2015 में सोशल मीडिया के जरिए नई दिल्ली के तिलक नगर निवासी गर्वित खन्ना से दोस्ती हुई। छह महीने बाद उनके भाई ने सिरोही में पार्टी दी। इसमें गर्वित भी आया और शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। वह 2016 में गुजरात थीं। वहां भी आरोपी ने फिर से रेप किया।

साल 2017 में उनके परिजन शादी की बात करने के लिए दिल्ली गए। गर्वित के परिजनों ने उसे मांगलिक बताया। कहा कि 28 साल से ज्यादा उम्र होने पर शादी करवाएंगे। उसी दिन आरोपी ने फिर रेप किया। फिर कोरोना काल के दौरान दोनों की फोन पर बात चलती रही।

रेप करता रहा, शादी की पूछने पर टालता था 2021 में उनके जन्मदिन पर गर्वित उदयपुर आया और होटल में ले जाकर युवती के साथ रेप किया। साल 2023 में उसने दिल्ली ले जाकर उसके साथ रेप किया। ​फिर पिछले साल घुमाने के बहाने जयपुर ले गया और होटल में रेप किया। फिर शादी के लिए कहने पर टालने लगा और बहाने बनाने लगा। शादी की पूछने पर फोन उठाना बंद कर दिया।

पिछले साल अक्टूबर में युवती के परिजन आरोपी लड़के के घर गए, जहां लड़के के परिजनों ने दो माह में शादी करवाने का आश्वासन दिया। फिर गर्वित ने फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।

कुछ दिनों बाद पता चला कि बदमाश ने किसी और से शादी कर ली। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब युवती ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय