Home » राजस्थान » बांसवाड़ा में ASP को घोड़े पर बैठाकर दी विदाई:पुलिस अधिकारी और शहरवासी हुए शामिल; बैंड के साथ निकली शोभायात्रा

बांसवाड़ा में ASP को घोड़े पर बैठाकर दी विदाई:पुलिस अधिकारी और शहरवासी हुए शामिल; बैंड के साथ निकली शोभायात्रा

बांसवाड़ा में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित TAD सभागार में शुक्रवार दोपहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) डॉ. राजेश भारद्वाज का सेवानिवृत्ति एवं अभिनंदन समारोह बड़े ही गरिमामयी ढंग से आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बांसवाड़ा द्वारा आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, डिप्टी एसपी गोपीचंद मीणा सहित समस्त पुलिस स्टाफ और आला अधिकारी मौजूद रहे।

​समारोह की शुरुआत में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. भारद्वाज को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ने उनके लंबे और उल्लेखनीय सेवाकाल को याद किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दींं।

डॉ. भारद्वाज ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और पुलिस विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

​अभिनंदन समारोह के बाद दोपहर बाद सभागार से एएसपी डॉ. भारद्वाज को विशेष विदाई दी गई। उन्हें घोड़े पर बिठाकर बैंड बाजे के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई। जो उनके सिविल लाइंस स्थित बंगले तक गई। इस विदाई में उनके परिवारजन, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के अलावा, शहर के गणमान्यजन और कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

​समारोह और विदाई में गरिमा और उत्साह का विशेष माहौल रहा, जो डॉ. भारद्वाज के प्रति पुलिस विभाग और शहर के सम्मान को दर्शाता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी