Poola Jada
Home » राजस्थान » प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता प्रदेश में 1 लाख 88 हजार मै.टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध

प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता प्रदेश में 1 लाख 88 हजार मै.टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध

आयुक्त कृषि चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में सभी जिलों के संयुक्त निदेशक कृषि एवं अतिरिक्त निदेशक कृषि खण्ड के साथ प्रदेश में उर्वरकों की सुव्यवस्थित आपूर्ती एवं आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाये जाने हेतु वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया।साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।कम उपलब्धता और अधिक खपत वाले जिलों व ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिक्त के साथ पूर्ण पारदर्शिता के साथ उर्वरकों का वितरण करवाया जा रहा है।साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में अक्टूबर, नवम्बर महीने की 7 लाख 55 हजार मैं.टन की डिमांड के विरुद्ध अब तक 9 लाख 54 हजार मै.टन यूरिया उपलब्ध करवाया जा चुका है। 18 हजार मै. टन यूरिया अभी परिवहन में है जो कि आगामी दो दिवस में जिलों में सप्लाई करवा दिया जायेगा। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 1.88 लाख मै. टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध है।सभी जिलों में मांग से अधिक आपूर्ति की गई हैं।

आयुक्त कृषि ने बताया कि विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक उर्वरक विक्रेता के विक्रय परिसर पर उर्वरकों का वितरण व प्रभावी मॉनोट्रिंग किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों,कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।किसी विक्रेता के यहां कृषकों की संख्या अधिक होने पर कृषकों को पंक्तिबद्ध किया जाकर उनकी देख-रेख में उर्वरकों का वितरण करवाया जाये।उन्होंने बैठक में सभी जिलाधिकारियों को जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित कर हैल्प लाईन नम्बर शुरू करने के निर्देश दिये।जिस पर कृषक अपनी उर्वरक संबंधी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका शीघ्रता से निस्तारण किया जायेगा।जिला अधिकारी जिला कलक्टर की निगरानी में फिल्ड में आ रही समस्याओं का समाधान करें और यूरिया का वितरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित ढंग से करवायें।चिन्मयी गोपाल ने कहा कि बॉर्डर जिलों पर चैक पोस्ट स्थापित कर उर्वरकों केअन्य जिलों में परिगमन को रोका जाये।उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखारी व गैर कृषि कार्यों में डाइवर्जन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अम्ल में लाई जाये।ब्लॉक लेवल पर जहां पर भी यूरिया की कमी आ रही है विभागीय अधिकारी उस ब्लॉक में तुरन्त सप्लाई करवाकर आपूर्ती करवायें।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान) गोपाल लाल जाट,अतिरिक्त निदेशक कृषि,खण्ड जयपुर ईश्वर लाल यादव,संयुक्त निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) हेमलता,संयुक्त निदेशक कृषि (आदान) महेन्द्र कुमार जैन,कृषि अधिकारी डॉ.भगवान सहाय यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय