Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में साइबर क्रिमिनल्स का नया फ्रॉड:इनकम-टैक्स रिफंड को लेकर जालसाजी, जानिए- कैसे इस फ्रॉड से बच सकते हैं

राजस्थान में साइबर क्रिमिनल्स का नया फ्रॉड:इनकम-टैक्स रिफंड को लेकर जालसाजी, जानिए- कैसे इस फ्रॉड से बच सकते हैं

राजस्थान पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इनकम-टैक्स रिफंड को लेकर साइबर क्रिमिनल्स की ओर से नया फ्रॉड किया जा रहा है। साइबर क्रिमिनल्स की ओर से SMS और ई-मेल के जरिए फ्रॉड किया जा रहा है।

एडीजी (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया-साइबर क्रिमिनल्स की ओर से खुद को इनकम-टैक्स डिपार्टमेंट का अफसर बताया जा रहा है। SMS और ई-मेल के जरिए एक बड़ी रिफंड रकम के हकदार होना बताते हैं।

इस रिफंड अमाउंट को बैंक अकाउंट में जमा कराने के बहाने अत्यंत संवेदनशील फाइनेंशियल इंफार्मेशन जैसे- बैंक अकाउंट का जानकारी, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, CVV और OTP की मांग करते हैं।

इसके अलावा वे एक फिशिंग लिंक भी भेजते हैं जिस पर क्लिक करके यह जानकारी भरने को कहा जाता है। इनकम-टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से आमतौर पर रिफंड के लिए ये विवरण सीधे नहीं मांग जाता, क्योंकि यह जानकारी पहले ही ITR में दर्ज होती है।

SMS और ई-मेल के जरिए फ्रॉड करते हैं साइबर क्रिमिनल (एआई-इमेज)
SMS और ई-मेल के जरिए फ्रॉड करते हैं साइबर क्रिमिनल (एआई-इमेज)

इन 5 बातों का रखें ध्यान 1. आयकर विभाग कभी भी SMS या E-MAIL के जरिए आपसे ओटीपी, पासवर्ड या सीवीवी नहीं मांगता है। 2. किसी भी बिना जानने वाले SMS या E-MAIL में दिए गए टैक्स रिफंड से संबंधित लिंक पर कभी क्लिक न करें। 3. अपने रिफंड की स्थिति जानने के लिए, हमेशा इनकम-टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही लॉग इन करें। 4. अगर कोई आपको तुरंत कार्रवाई करने के लिए उकसाता है या डर पैदा करने की कोशिश करता है, तो यह खतरे की घंटी है। तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें और ऐसे नंबरों को संचार साथी के चक्षु पोर्टल पर रिपोर्ट करें। 5. अपनी निजी जानकारी (आधार, पैन या बैंक विवरण) किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या मैसेज के साथ शेयर नहीं करें।

तुरंत शिकायत करें साइबर ब्रांच ने आम जनता से अपील की है कि अगर वे किसी भी प्रकार की साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं या उन्हें संदिग्ध मैसेज मिलते हैं, तो वे तुरंत इसकी सूचना दें। शिकायत दर्ज करने के लिए साइबर क्राइम हेल्प लाइन: 1930, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल: https://cybercrime.gov.in और हेल्प डेस्क नंबर: 9256001930 / 9257510100 का यूज करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय