Poola Jada
Home » राजस्थान » दिल्ली की युवती ने जयपुर में किया सुसाइड:होटल के कमरे में चुन्नी से लटकी मिली, चार दिन पहले किराए पर लिया था रूम

दिल्ली की युवती ने जयपुर में किया सुसाइड:होटल के कमरे में चुन्नी से लटकी मिली, चार दिन पहले किराए पर लिया था रूम

मानसरोवर थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक युवती ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। चार दिन पहले वह यहां रुकी थी। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए और शनिवार दोपहर जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मानसरोवर SHO लखन सिंह खटाना ने बताया कि दिल्ली के राजीव नगर, करावल नगर निवासी सना (21) पुत्री नौशाद ने सुसाइड किया है।

21 नवंबर को उसने वीटी रोड पर स्थित एक होटल में किराए पर कमरा लिया था। चार दिनों तक सना रुके रहे,सना और उसके दोस्त ईदरीस ने पेमेंट भी किया। 25 नवंबर रात करीब 11:15 बजे ईदरीस सना से मिलने होटल आया। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने होटल काउंटर पर कहा कि वो सो गई होगी, सुबह आकर मिलूंगा।

26 नवंबर सुबह 11 बजे तक सना कमरे से बाहर नहीं आई। ईदरीस को बुलाकर होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, काफी आवाज लगाने और कॉल करने के बाद भी सना ने जबाव नहीं दिया। होटल मालिक की सूचना पर मानसरोवर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर सना चुन्नी के फंदे से लटकी हुई मिली।

पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने शनिवार दोपहर परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से मना किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय