Home » राजस्थान » तस्कर का पीछा कर पुलिस ने पकड़ा 155 किलो डोडा-पोस्त:कार में छुपाकर ले जाया जा रहा माल, वाहन छोड़कर फरार हुआ तस्कर

तस्कर का पीछा कर पुलिस ने पकड़ा 155 किलो डोडा-पोस्त:कार में छुपाकर ले जाया जा रहा माल, वाहन छोड़कर फरार हुआ तस्कर

जोधपुर रेंज स्पेशल टीम और कपरड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त से भरी गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने गाड़ी से 155 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। इस दौरान आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डोडा पोस्त ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रेंज स्पेशल टीम और कपरड़ा थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को नाकेबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया।

जोधपुर रेंज स्पेशल टीम और कपरड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त से भरी गाड़ी को जब्त किया है।
जोधपुर रेंज स्पेशल टीम और कपरड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त से भरी गाड़ी को जब्त किया है।

गाड़ी में 11 कार्टन में 155 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद

नाकाबंदी के दौरान एक टाटा हैरियर गाड़ी नाकाबंदी से कुछ दूर पहले कच्चे रास्तों की तरफ मुड़कर तेजी से भागने लगी, जिसका पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। पुलिस ने सरहद हरियाड़ा में गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी का ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गाड़ी में 11 कार्टन में 155 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपए है।

जब्त गाड़ी में तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर की नंबर प्लेट भी बरामद हुई।
जब्त गाड़ी में तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर की नंबर प्लेट भी बरामद हुई।

पुलिस ने तीन नंबर प्लेट भी किया बरामद गाड़ी में तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर की नंबर प्लेट भी बरामद हुई। गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट और चैचिस, गाड़ी के इंजन नंबर भी मेल नहीं खा रहे हैं।

कपरड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस में एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भीलवाड़ा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची, जेसीबी से दीवार तोड़कर पाया काबू

भीलवाड़ा शहर के आरके कॉलोनी में मंगलवार दोपहर कपड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में