Home » राजस्थान » बस्सी में सड़क हादसे में युवक की मौत:देवगांव रोड पर ढिंढोल फॉर्म के पास हुआ हादसा

बस्सी में सड़क हादसे में युवक की मौत:देवगांव रोड पर ढिंढोल फॉर्म के पास हुआ हादसा

बस्सी थाना क्षेत्र के देवगांव रोड पर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक प्रीतम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना ढिंढोल फॉर्म के आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम भांकरी निवासी प्रीतम शर्मा (पुत्र मंगल शर्मा) अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बस्सी से देवगांव जा रहे थे। रास्ते में अचानक हुए इस हादसे में प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक प्रीतम दूध बेचने का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी