Poola Jada
Home » राजस्थान » एक दिन में चांदी 7600 रुपए चढ़कर 1.77 लाख रुपए किलो के करीब

एक दिन में चांदी 7600 रुपए चढ़कर 1.77 लाख रुपए किलो के करीब

जयपुर | अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल और वैश्विक अनिश्चितता के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश के लिए मांग रहने से ग्लोबल मार्केट में चांदी 57 डॉलर प्रति आउंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसके असर से शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में एक ही दिन चांदी 7,600 रुपए के उछाल से 1,76,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सोना स्टैंडर्ड 1,300 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 1,200 रुपए प्रति दस ग्राम और महंगा हो गया।

हालांकि, अभी सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं। बता दें, नवंबर में सोना 8,800 रुपए प्रति दस ग्राम यानी 7.17% तथा चांदी 27,200 रुपए प्रति किलोग्राम यानी 18.18% महंगी हुई है। हालांकि, दिवाली से पहले सोना 1.34 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 1.80 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के अपने उच्चतम स्तर पर थी। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को कारोबार समाप्ति पर दिसंबर डिलीवरी डिलीवरी सोना 54.10 डॉलर बढ़कर 4,256.40 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 3.478 डॉलर की तेजी से 57.085 डॉलर प्रति आउंस बंद हुई।

विश्लेषकों का कहना है कि सोने-चांदी में यह तेजी अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक अनिश्चितता के कारण है। ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी का रुख करते हैं। इससे इनकी कीमत में उछाल आया है। आगे भी वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। यदि अनिश्चितता का माहौल बना रहता है, तो कीमत और बढ़ सकती हैं। हालांकि, वैश्विक स्थिरता या सकारात्मक आर्थिक संकेतों से कीमतों में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

सोना भी 1300 रु. महंगा

सोने के मुकाबले चांदी का दबदबा ज्यादा बढ़ा

चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल से सोना-चांदी अनुपात (गोल्ड-रेश्यो) प्रभावित हुआ है। यह अनुपात अब घटकर 74.89 रह गया है, जिसका अर्थ है कि अब 10 ग्राम सोने की कीमत में केवल 748.9 ग्राम चांदी खरीदी जा सकती है। जबकि, इस साल अप्रैल में 10 ग्राम सोने की कीमत में एक किलोग्राम चांदी खरीदी मिल रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर सोना-चांदी का 85 का अनुपात आदर्श माना जाता है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 176.8 चांदी रिफाइनरी 176.3 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 13,140 रुपए, सोना जेवराती 12,290 तथा वापसी 11,990 रुपए प्रति ग्राम।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जल संसाधन मंत्री ने हनुमानगढ़ में जल संरचनाओं के प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण—

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत गुरुवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर दौरे पर रहे। उन्होंने हनुमानगढ़ जिले के नहरी