Home » राजस्थान » सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में दस नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां स्वीकृत सरपंचों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जताया आभार

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में दस नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां स्वीकृत सरपंचों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जताया आभार

विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में विकास पुरूष के नाम से जाने जाने वाले स्थानीय विधायक व पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से इलाकावासियों को एक और सौगात मिली है।साथ ही मंत्री कुमावत के आग्रह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर सहकारिता विभाग ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के दस गांवों में ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्वीकृति जारी की है।जोराराम कुमावत ने बताया कि सलोदरिया,बलूपुरा,पालड़ी जोड़,जवाई बांध,गोगरा,खीमाडा,गलथनी,नौवीं, वडेरवास,गिरादडा में नई ग्राम सेवा सहकारी समिति मंजूर हुई है।

साथ ही मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में बहुउदेशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्थापना के मापदंडों में बड़ा बदलाव किया था। इससे नए जीएसएस के गठन में आसानी हो गई थी,यही वजह है कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 नई जीएसएस का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बजट वर्ष 2025-26 में नई जीएसएस के गठन का ऐलान किया था।इस बजट घोषणा को पूरा करते हुए सहकारिता विभाग ने यह मंजूरी प्रदान की है।साथ ही कुमावत ने कहा कि इन गांवों में ग्राम सेवा सहकारी समिति खुलने से ग्रामीणों को किफायती ऋण,सरकारी योजनाओं का लाभ और सामूहिक खरीदारी और बिक्री जैसी कई सुविधाएँ मिल सकेंगी,जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।साथ ही उन्होंने कहा कि नई ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) खुलने से इन गांवों के लोगों के लिए बैंकिंग सुविधाएँ (जैसे बचत, भुगतान और लेन-देन), कृषि उपकरण किराए पर देने और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ कम मूल्य पर उपलब्ध कराने जैसे काम भी आसानी से हो सकेंगे।इसके अलावा ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण लेने की सुविधा भी मिल सकेगी।साथ ही बैंकिंग सुविधाएँ जैसे बिल भुगतान (पानी, बिजली, टेलीफोन) और विभिन्न बैंकों के लेन-देन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह समिति लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर काम करती है और लोगों की नागरिक भागीदारी बढ़ाती है।

नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्वीकृति मिलने पर सुमेरपुर प्रधान उर्मिला कंवर,शिवराजसिंह,हद्मंत सिंह, सरपंच,सालोदरिया,अनुराधा सिंह जिला परिषद् सदस्य,लालाराम देवासी, घीसुलाल देवासी,तनुश्री चौहान जिला परिषद् सदस्य,भरत कुमावत,प्रवीण चोवटिया,रमणीक त्रिवेदी,महिपालसिंह जोधा,रतन देवासी,सरपंच बलुपुरा, सरपंच जवाई बांध,सरपंच गोगरा,सरपंच खिमाडा,सरपंच गलथनी,सरपंच नोवी, पाली प्रधान मोहिनी देवी,पूजा कंवर जिला परिषद् सदस्य,मंगलाराम प्रजापत, सरपंच वडेरावास,गिरादडा सरपंच,जिला परिषद् सदस्य नन्दनी सीरवी वोराराम सीरवी,मनोहर सीरवी ने स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय