Home » राजस्थान » जयपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत, 3 की मौत:गाड़ी के उड़े परखच्चे, चिपक गए शव; मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद जा रहे थे खाटूश्यामजी

जयपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत, 3 की मौत:गाड़ी के उड़े परखच्चे, चिपक गए शव; मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद जा रहे थे खाटूश्यामजी

जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। रविवार सुबह मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव कार के सामने वाले हिस्से में चिपक गए। आगे की दोनों सीट पूरी तरह से टूट कर गिर गई। कार के अगले हिस्से के अंदर खून बिखर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक को चालू करवाया दिया गया। सभी लोग अलग-अलग जगहों से आए थे। मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन के बाद एक ही कार में खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे।

पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे की सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ट्रक और इको कार में आमने-सामने की भिड़ंत सीओ (जमवारामगढ़) मुकेश जोशी ने बताया- हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास हुआ। दोपहर करीब 12.55 बजे मनोहरपुरा से दौसा की तरफ ट्रक जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा के पास सामने की ओर से इको कार आ रही थी।

ओवरटेक करने के दौरान ट्रक और इको कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ओवर स्पीड के कारण ट्रक से टकराते ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

लोगों की मदद से रेस्क्यू मुकेश जोशी का कहना है कि इको कार में 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में सवार लोग फंस गए। रायसर थाना पुलिस के साथ ही मनोहरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीमों ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद घायलों को निकाल सकी।

पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को निम्स हॉस्पिटल भिजवाया। 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोग वेंटिलेटर पर है। अन्य 4 घायलों का भी इलाज चल रहा है।

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे थे सीओ मुकेश जोशी ने बताया- कार में सवार लोग अलग-अलग स्थानों से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आए थे। यहां दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे थे। रायसर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गाड़ी में दौसा का ड्राइवर, हरियाणा के 3 लोग और नोखा (बीकानेर) के 3 लोगों के अलावा 2 अन्य व्यक्ति बैठे थे, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय