Home » राजस्थान » गुरु के कहने पर बाजार में नकली नोट चलाने आया,गिरफ्तार:जयपुर में पकड़ी गई फेक करेंसी, कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया

गुरु के कहने पर बाजार में नकली नोट चलाने आया,गिरफ्तार:जयपुर में पकड़ी गई फेक करेंसी, कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया

जयपुर पुलिस ने जाली नोट तस्करी करने वाले एक बदमाश को अरेस्ट किया है। वह अपने गुरु के कहने पर बाजार में जाली नोट की सप्लाई करने आया था। विद्याधर नगर थाना पुलिस को तलाशी में 5600 रुपए की फेंक करेंसी मिली है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया- जाली करेंसी की तस्करी में आरोपी विशाल रावत (23) को अरेस्ट किया है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि विद्याधर नगर के मार्केट में जाली नोट की सप्लाई की फिराक में एक युवक घूम रहा है। पुलिस ने सूचना को डबल कर हुलिए के आधार पर विद्याधर नगर कब्रिस्तान के पास संदिग्ध को धर-दबोचा।

तलाशी में उसके पास जाली नोट मिले। पुलिस ने आरोपी विशाल रावत को अरेस्ट किया। उसकी तलाशी में मिले 5600 रुपए के जाली नोट को भी जब्त किया गया।

जाली नोट तस्करी के लिए गुरु ने थे दिए

SHO (विद्याधर नगर) नरेन्द्र खींचड़ ने बताया- पकड़ा गया तस्कर विशाल रावत (23) मूलत बिहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में दिल्ली रहता है। उसके पास 100-200 रुपए के 5600 के जाली नोट मिले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि जाली नोट देने वाला ज्ञानचंद उर्फ हरिकृष्ण महाजन उसका गुरु है। उसने ही डिलीवर करने के लिए जाली करेंसी दी थी। पुलिस ने नाम सामने आने पर आरोपी ज्ञानचंद उर्फ हरिकृष्ण महाजन की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय