उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की,जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।लोगों ने सड़क, बिजली,अतिक्रमण,पेयजल सहित कई मुद्दों को खुलकर रखा।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों ने उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई तत्पर पहल की सराहना की और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया

Author: Kashish Bohra
Post Views: 15






