Home » राजस्थान » अन्नदाता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता:जवाहर सिंह बेढ़म रबी फसलों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी- बेढ़म

अन्नदाता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता:जवाहर सिंह बेढ़म रबी फसलों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी- बेढ़म

रबी की फसल के महत्वपूर्ण समय में किसानों को हो रही बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए,राजस्थान सरकार के गृह,गोपालन,पशुपालन,डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सोमवार को अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।नगर विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में व्यवधान की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री महोदय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की ‘आपात समीक्षा बैठक’ बुलाई और स्पष्ट कर दिया कि “विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।”

“किसान का मुनाफा मेरी प्राथमिकता”:जवाहर सिंह बेढ़म

बैठक में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता बी.एल.वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मंत्री बेढ़म ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा

“यह समय किसान के लिए ‘गोल्डन पीरियड’ है।आगामी फसलों में किसान को मुनाफा तभी होगा जब उसे समय पर पानी मिलेगा।इसलिए,यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए तय ब्लॉक में ‘निर्बाध’ (बिना ट्रिपिंग के) बिजली मिले।तकनीकी खामियों को युद्ध स्तर पर सुधारा जाए।”

ओवरलोडिंग पर वार: “अवैध ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए”

क्षेत्र में ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की मुख्य वजह ‘बिजली चोरी’ को बताते हुए गृह राज्य मंत्री ने सख़्ती अपनाई उन्होंने निर्देश दिए कि सघन अभियान: क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ट्रांसफार्मरों और अवैध कनेक्शनों को तुरंत चिन्हित कर जब्त किया जाए।बिजली चोरी करने वाले रसूखदारों को भी बख्शा न जाए।जो भी सिस्टम को नुकसान पहुंचा रहा है,उस पर सख्त कार्रवाई हो।

प्रशासनिक समन्वय की मिसाल: “पुलिस देगी पूरा संरक्षण”

विद्युत कर्मियों द्वारा कार्रवाई के दौरान सुरक्षा की चिंता जताने पर,गृह राज्य मंत्री ने अपनी ‘त्वरित कार्यशैली’ का परिचय दिया।उन्होंने बैठक के बीच से ही जिला पुलिस अधीक्षक को दूरभाष पर निर्देशित किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में विद्युत विभाग की टीमों को पर्याप्त पुलिस जाब्ता मुहैया कराया जाए।मंत्री जवाहर बेढ़म ने कहा, “बिजली विभाग और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से ‘टीम’ बनकर काम करें। सरकारी काम में बाधा डालने वाले और बिजली चोरों पर कानूनी कार्रवाई हो, ताकि ईमानदार किसान को उसका हक मिल सके।”

सोमवार को हुई यह बैठक और मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के सख्त निर्देश इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मंत्री महोदय के निर्देशों का असर जल्द ही विद्युत आपूर्ति में सुधार के रूप में दिखाई देगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय