Home » राजस्थान » पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, शिमला-मनाली में काटी फरारी:पुलिस डेढ़ साल से कर रही थी तलाश, थाने के टॉप 10 अपराधी में शामिल

पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, शिमला-मनाली में काटी फरारी:पुलिस डेढ़ साल से कर रही थी तलाश, थाने के टॉप 10 अपराधी में शामिल

लूणी थाना पुलिस ने थाने के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और पांच हजार रुपए के ईनामी वांछित आरोपी महेंद्र (32) पिता हापुराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष से तीन गंभीर मामलों में फरार चल रहा था और थाना का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी पाली, रोहट, जोधपुर शहर, शिवपुरा, उदयपुर, शिमला, कुल्लू-मनाली और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर होटल व अन्य जगहों पर ठिकाने बनाकर छिपता रहा।

पुलिस के अनुसार महेंद्र पर लूणी थाना में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।

पहली घटना (22 जून 2024) परिवादियों के खेजड़ली कल्ला स्थित घर में घुसकर सरियों से मारपीट व लज्जाभंग करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया था।

दूसरी घटना (25 मई 2025): पुलिस के अवैध बजरी से भरे डंपर पुलिस थाना लूणी के चेक 24 पर इंचार्ज सुनील द्वारा अवैध बजरी से भरे डंपरों को रोकने के दौरान डंपर चालक राणाराम ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी महेंद्र मौके से अन्य बजरी से भरे डंपरों को लेकर फरार हो गया। मामले में राणाराम, हापुराम सहित अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तीसरी घटना (2 नवंबर 2025) : रास्ता रोककर की मारपीट प्रहलाद राम (72) व उनके साथी मदन देवासी पर महेंद्र ने अपनी वेन्यू कार से रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपी महेंद्र धमकाते हुए पगड़ी और तिल से भरा कट्टा अपनी गाड़ी में रखकर ले गया।

डेढ़ वर्ष से काट रहा था फरारी, विशेष टीम ने दबिश देकर पकड़ा गिरफ्तारी से बचने के लिए महेंद्र लंबे समय से अपना ठिकाना बदलता रहा। पाली, रोहट, जोधपुर शहर, शिवपुरा, उदयपुर, शिमला, कुल्लू-मनाली और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर होटल व अन्य जगहों पर ठिकाने बनाकर छिपता रहा।

तीनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए थाना लूणी द्वारा गठित विशेष टीम ने लगातार पीछा करते हुए महेंद्र को दबोच लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय