Home » राजस्थान » प्रदेश में की जारी रही है मांग अनुसार यूरिया की आपूर्ति – दिसम्‍बर माह के 2 दिवसों में हुई 30 हज़ार 256 मै.टन यूरिया की आपूति

प्रदेश में की जारी रही है मांग अनुसार यूरिया की आपूर्ति – दिसम्‍बर माह के 2 दिवसों में हुई 30 हज़ार 256 मै.टन यूरिया की आपूति

राज्‍य के कृषकों को मांग अनुसार यूरिया आपूर्ति करवाने हेतु राज्‍य सरकार द्वारा पूर्ण प्रयास किये जा रहे है। राज्य में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 40 रैक यूरिया की आपूर्ति हेतु भारत सरकार से आग्रह किया जा चुका है जिसमें 01 व 02 दिसंबर को 30 हज़ार 256 मै.टन यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है एवं वर्तमान में 13 रैक परिवहन में है जिनसे आगामी 2 से 3 दिन में 34 हजार मेट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो जाएगी। जिनकी कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, सलूंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, कोटपुतली, खैरथल–तिजारा, करौली, सीकर, चुरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, राजसमंद और सिरोही इत्यादि जिलों में आपूर्ति की जायेगी।

दिसम्‍बर माह के प्रथम सप्‍ताह में कुल 1 लाख 8 हज़ार मेट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जाएगी। राज्‍य में जिन क्षेत्रों में यूरिया का स्‍टॉक कम है उनकी ब्‍लॉक लेवल पर मोनेटरिंग की जाकर आपूर्ति करवाई जा रही है। राज्‍य में प्रतिदिन लगभग 6 रैक यूरिया की आपूर्ति होना संभावित है एवं 2 हजार 500 मै.टन प्रतिदिन सडक मार्ग द्वारा अधिक मांग वाले क्षेत्रों में आपूर्ति करवाई जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास