Home » राजस्थान » अजमेर में दो नाबालिग लड़कियां लापता:एक हॉस्पिटल और दूसरी बाजार जाने निकली थी घर से, बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

अजमेर में दो नाबालिग लड़कियां लापता:एक हॉस्पिटल और दूसरी बाजार जाने निकली थी घर से, बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

अजमेर में दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में रामगंज और आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1- आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित मां ने मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसकी एक बेटी हॉस्पिटल गई थी। उसके बाद से वह लापता है। मां एक युवक पर शक जाहिर किया है। मां ने पुलिस को बताया कि अस्पताल से निकलते वक्त बेटी ने किसी महिला के मोबाइल से फोन किया था। लेकिन अब वह फोन भी बंद आ रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

केस 2- रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता मामला दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि उसकी दो लड़कियां दो लड़के हैं। उसके एक बेटी आठवीं में पढ़ती है। वह बाजार जाने की कहकर निकली थी जो कि अभी तक घर नहीं पहुंची है। पिता ने आरोप लगाया कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले जा सकता है। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय