Home » राजस्थान » राज्यपाल ने “भारतीय दिव्यांग संघ” के कार्यक्रम में दिव्यांगों को सम्मानित किया दिमाग और मन अच्छा रखते हुए दिव्यांग जीवन में आगे बढ़ें, दिव्यांग कल्याण के लिए सभी समर्पित होकर कार्य करें- राज्यपाल

राज्यपाल ने “भारतीय दिव्यांग संघ” के कार्यक्रम में दिव्यांगों को सम्मानित किया दिमाग और मन अच्छा रखते हुए दिव्यांग जीवन में आगे बढ़ें, दिव्यांग कल्याण के लिए सभी समर्पित होकर कार्य करें- राज्यपाल

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग कल्याण के लिए सभी को समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिव्य होते हैं, जीवन शक्ति से भरपूर होते हैं। वह हौसला रखे तो बड़े से बड़ा काम भी वे करते है।

राज्यपाल ने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की चर्चा करते हुए कहा कि वह जीवनभर व्हीलचेयर पर थे। फिर भी उन्होंने ब्रह्मांड के रहस्य खोले। सुदीप्तो सेन ने एक हाथ से देश को ओलंपिक में गौरवान्वित किया। हेलन केलर अंधी-बहरी थीं, फिर भी दुनिया को देखने-सुनने का नया नजरिया दिया।

राज्यपाल बागडे बुधवार को जवाहर कला केंद्र में भारतीय दिव्यांग संघ के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिव्य प्रतिभा के होते हैं। वे यह नहीं माने की उनमें कोई कमी होती है। अपने आपको क्षमतावान मानेंगे तभी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अपना दिमाग और मन अच्छा रखते हुए दिव्यांगों को आगे बढ़ने, बेहतर से बेहतर करने के लिए आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपंग शब्द की बजाय दिव्यांग शब्द का प्रयोग देशभर में प्रचलित इसलिए किया कि वे अपने आपको उत्कृष्ट माने, अक्षम नहीं माने। उन्होंने अमेरिका की सिलिकॉन वैली का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भारतीय अधिक काम करते हैं। दिव्यांग भी बहुत से हैं जो वहां महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हैं। इसलिए उन्हें किसी स्तर पर कमतर नहीं माना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगों को अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ाते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय