Home » राजस्थान » रेंज स्पेशल टीम ने 10 हजार के इनामी किया गिरफ्तार:थड़ी पर चाय पीते वक्त पकड़ा, कई मामलों में चल रहा था फरार

रेंज स्पेशल टीम ने 10 हजार के इनामी किया गिरफ्तार:थड़ी पर चाय पीते वक्त पकड़ा, कई मामलों में चल रहा था फरार

रेंज स्तरीय स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए फलौदी जिला के 10 हजार के इनामी बदमाश विकास उर्फ रॉक स्टार को गिरफ्तार किया है। आईजी जोधपुर रेंज राजेश मीना ने बताया कि आरोपी हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट और राजकार्य में बाधा जैसे कुल सात गंभीर प्रकरणों में वांछित चल रहा था।

कई महीनों की मेहनत के बाद मिली सफलता

स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक देवाराम के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी की फरारी के दौरान उसके हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थी। विकास उर्फ रॉक स्टार बेहद शातिर है और तकनीकी उपकरणों का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करता था, जिससे उसे ट्रेस करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। टीम ने कई महीनों तक उसकी पूरी आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क की गहन निगरानी कर उसकी लोकेशन का पता लगाया।

जोधपुर में चाय की थड़ी से दबोचा

टीम को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के कॉलेज साथियों के यहां रहते हुए फरारी काट रहा है और आज दोपहर जोधपुर शहर में चाय की एक थड़ी पर मौजूद है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोपहर 3 बजे आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जांबा को सौंप दिया गया। आरोपी विकास उर्फ रॉक स्टार पुत्र प्रतापाराम बिश्नोई, निवासी सोढाड्डा, थाना बाप का रहने वाला है।

ये मुकदमे हैं दर्ज

प्रकरण संख्या 03/2025, थाना जांबा: पुरानी रंजिश में प्रार्थी को घेरकर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था, जिसके तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ।

प्रकरण संख्या 209/2025, थाना लोहावट: फरारी के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और भाग निकला। इस मामले में भी वह वांछित था। विकास लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर इधर-उधर ठिकाने बदल रहा था। ये रहे कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक देवाराम, सहायक उप निरीक्षक गणेश राम, अशोक बांगड़वा, जोगाराम, सेठाराम, किशोर दुकतावा,अशोक परिहार, कमांडो माधुदान, पप्पाराम, हरीराम सहित कई सदस्य शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी