Home » राजस्थान » नाबालिग बहनों से रेप,छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा,कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

नाबालिग बहनों से रेप,छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा,कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

सीकर में खुद की बेटी की दोस्तों से रेप और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घर पर दबिश देकर पड़ा। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस संबंध में दोनों पीड़िता के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी बेटियां सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इनमें 17 साल की बड़ी बेटी नीट की तैयारी कर रही है और 15 साल की छोटी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों सीकर के एक फ्लैट में अपनी सहेली के साथ रहती थी।

साथ में रहने वाली सहेली का पिता 29 अगस्त को फ्लैट पर आया। जहां पर उसने 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ डरा धमकाकर रेप किया। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसलिए वह डर गई और घटना के बारे में किसी को भी नहीं बता पाई।

इसके बाद 28 नवंबर की शाम को आरोपी वापस वहां आया तब 17 साल की नाबालिग बेटी फ्लैट पर अकेली थी। आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की लेकिन जैसे-तैसे नाबालिग बेटी ने खुद को बचा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी