Home » राजस्थान » पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर उत्तर की त्वरित कार्यवाही, शातिर नकबजन को किया गिरफतार

पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर उत्तर की त्वरित कार्यवाही, शातिर नकबजन को किया गिरफतार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि जयपुर शहर में नकबजनी की बढती वारदातों पर रोकथाम एव कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुये थे। दिनांक 29.11.2025 को पुलिस थाना विद्याधरनगर जयपुर पर मकान नम्बर 4/22 में रात्रि के समय नकबजनी होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त घटना के सम्बंध में परिवादी डॉक्टर रमेशचन्द गुप्ता पुत्र स्व. आर. के गुप्ता निवासी 4/22 सैक्टर 04 विद्याधरनगर जयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 28.11. 2025 को परिवार सहित अपने साडू के बच्चे की सगाई समारोह में मालवीय नगर जयपुर गया था एव रात्रि 11.50 बजे वापिस घर आया, तब मकान के ताले टूटे हुए मिले एव परिवादी को घर से करोडो रूपये की ज्वैलरी आईटम एवं रूपये गायब मिले। उक्त पर अभियोग संख्या 529/2025 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

प्रकरण की घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी एव माल मशरूका की बरामदगी हेतु अति० पुलिस उपायुक्त उत्तर (द्वितीय) बजरंग सिहं शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर सुरेन्द्र सिंह के सुपरविजन एवं नरेन्द्र खिचड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर (उत्तर) के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई।

थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त की तलाश हेतु घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फूटेज चैक किये गये। प्रकरण की घटना एक अपाची सवार व्यक्ति द्वारा कारित करना सामने आया। अभियुक्त का वारदात हेतु घटनास्थल मकान 4/22 पर आने एव वारदात करके मय माल मशरूका के फरार होने का रूटचार्ट तैयार कर अभियुक्त की पहचान के प्रयास किये गये एव आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये। सीसीटीवी फूटेज विश्लेषण से घटना कारित करने वाले अभियुक्त की पहचान कानि महिपाल 11777 पुलिस थाना विद्याधरनगर जयपुर ने समीर शेख उर्फ चांद पुत्र मोईनुद्दीन जाति मुसलमान निवासी मकान नम्बर / सर्वे नम्बर 264 ईमाम चौक श्रीराम टीला थाना भट्टाबस्ती जयपुर के रूप में की, अभियुक्त का दिनांक 13.10.2025 को जेल से छूटकर आना ज्ञात हुआ एव अभियुक्त का गुढा गौडजी झुझुनु साईड मे फरारी काटने की जानकारी मिली। अभियुक्त समीर शेख उर्फ चॉद पुलिस थाना भटटाबस्ती जयपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो नकबजनी एव चोरी के 47 प्रकरणो मे चालानशुदा है।

अभियुक्त की दस्तयाबी हेतु दिनांक 02.12.2025 को थानाधिकारी विद्याधरनगर के नेतृत्व मे पुलिस टीम गुढ़ागौडजी झुझुनु भेजी गयी। टीम द्वारा आज दिनांक 04.12.2025 को अभियुक्त को दस्तयाब किया है एव अभियुक्त को प्रकरण में गिरफतार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका 829.59 ग्राम सोने की ज्वैलरी, सिल्ली, सिक्के एव 807 ग्राम चाँदी की ज्वैलरी, पूजा आईटम तथा राशि 1,11,525 रूपये एव वारदात में प्रयुक्त वाहन पावर बाईक अपाची बरामद की गयी है। अभियुक्त समीर शेख उर्फ चॉद से अन्य नकबजनी एव चोरी की वारदातो मे पूछताछ की जा रही है।

तरीका वारदातः
जेल से छूटने के बाद अभियुक्त ने दिनांक 14.10.2025 को पुलिस थाना सदर ईलाके से एक्टिवा चोरी की एव उक्त एक्टिवा से पुलिस थाना विद्याधरनगर जयपुर मे स्थित मकान नम्बर 7/315 विद्याधरनगर जयपुर मे दिनांक 14.10.2025 की रात्रि को नकबजनी की वारदात करके ज्वैलरी एव नगदी चोरी करके फरार हो गया। अभियुक्त ने दिनांक 19.10. 2025 को जनाना हॉस्पिटल जयपुर के बाहर से पावर बाईक अपाची चोरी की एव दिनांक 07. 11.2025 को पुलिस थाना भटटाबस्ती क्षेत्र मे नकबजनी की वारदात कारित की। दिनांक 28.11. 2025 को चोरी की मोटरसाईकिल अपाची का उपयोग करते हुए मकान नम्बर 4/22 सैक्टर 04 विद्याधरनगर जयपुर में नकबजनी की वारदात की एव करोडो रूपये की ज्वैलरी एव रूपये चोरी करके एशो आराम करने के लिए अपनी बहिन-बहनोई के पास गुढ़ागौडजी झुझुनु चला गया एव फरारी काटने लग गया।

जेल से छूटने बाद अभियुक्त द्वारा कबूल की गयी वारदाते

(1) दिनांक 14.10.2025 की रात्रि में अभियुक्त ने सैन कॉलोनी जयपुर से स्कूटी एक्टिवा चोरी की, जिसके सम्बध में पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम पर अभियोग संख्या 326/2025 दिनांक 16.10.2025 दर्ज हुआ।

(2) दिनांक 15.10.2025 को चोरी की एक्टिवा से वारदात करने हेतु बन्द मकान नम्बर 7/315 विद्याधरनगर जयपुर आया एव नकबजनी की वारदात कर चॉदी की ज्वैलरी एव नगदी चोरी की। उक्त के सम्बध में पुलिस थाना विद्याधरनगर जयपुर पर अभियोग संख्या 456/2025 धारा 305 (ए). 331 (4) बीएनएस दिनांक 15.10.2025 दर्ज हुआ है।

(3) अभियुक्त ने जनाना हॉस्पिटल जयपुर के बाहर खडी पॉवर बाईक अपाची नम्बर आर.जे. -23-पीए-2790 चोरी की, जिसके सम्बंध में पुलिस थाना सिन्धीकैम्प जयपुर पश्चिम पर अभियोग संख्या 151/2025 धारा 303 (2) बीएनएस दिनांक 19.10.2025 दर्ज है।

(4) दिनांक 07.11.2025 की रात्रि को अभियुक्त ने मकान नम्बर सी-58 रामनगर शास्त्रीनगर जयपुर पर नकबजनी की वारदात की है. जिसके सम्बध में पुलिस थाना भटटाबस्ती जयपुर पर अभियोग संख्या 325/2025 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस दिनांक 09.11.2025 दर्ज हुआ है।

पुलिस थाना विद्याधरनगर जयपुर की टीम नरेन्द्र खीचड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी,हनुमान सहाय सहायक उप निरीक्षक,अशोक कुमार हैड कानि 1233,महेश कुमार हैड कानि 1235,श्यामलाल कानि 8344, महेश कुमार कानि 11649, महिपाल कानि 11777 एव नच्छूराम कानि साईबर तकनिकी शाखा जयपुर उत्तर।

अहम रोलः-
उक्त ब्लाईड नकबजनी की घटना के अभियुक्त की पहचान करने, अभियुक्त की दस्तयाबी एव माल मशरूका की बरामदगी मे थानाधिकारी विद्याधरनगर जयपुर के निर्देशन मे कानि महिपाल सिंह 11777 का अहम रोल रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय