ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये महेन्द्र कुमार वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर को 10,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय स्थित हैल्पलाईन नम्बर 1064 को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ सहायक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर द्वारा परिवादी की स्कूल की मान्यता एवं यूडाईस आई डी व पासवर्ड जारी करने की एवज में 10000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी महेन्द्र कुमार (वरिष्ठ सहायक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारभिंक) जिला जालोर से उक्त रिश्वत राशि दस हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।






