संजीव नैन (आई.पी.एस) पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर द्वारा अवैध हथियारो की रोकथाम के संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ‘आग’ के तहत कार्यवाही किये जाने तथा संगठित अपराध में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ व गैंगवार की रोकथाम के लिए आलोक कुमार सिंघल (आर.पी.एस) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व को नोडल अधिकारी बनाकर समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व जिला विशेष टीम को प्रतिदिन अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा गैंगवार व संगठित अपराधों को पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रियान्वयन के चलते सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा के दिशा निर्देशन में एवं सुखवीर सिंह (पु.नि.) प्रभारी जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एवं चन्द्रभान (पु.नि.) थानाधिकारी पुलिस थाना रामनगरिया जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा हथियार रखने व बेचने वालो वह गैंगवार रोकने के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओ पर कार्यवाही करने हेतू टीम का गठन किया गया। जिस पर पुलिस थाना रामनगरिया ईलाके में कुछ बदमाशों के गाड़ी में होने की सूचना मिली जिसमें गठित टीमों द्वारा आंसुचना संकलन कर पुलिस थाना रामनगरिया ईलाके में कार्यवाही करते हुये
1. खालिद खान पुत्र मुनीम उम्र 24 साल जाति-मुसलमान निवासी मकान नं.2478 मनोहरपुरा कच्ची बस्ती जगतपुरा पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
2. महेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ माही गुर्जर पुत्र सरदार गुर्जर उम्र 22 साल जाति-गुर्जर निवासी गांव बड़ी लाखरीवाली पुलिस थाना बामनवास जिला सवाईमाधोपुर
3. गिरधारी मिरोटा पुत्र रामप्रसाद उम्र 27 साल जाति-धोबी निवासी तालाब गांव पुलिस थाना झापदा लालसोट जिला दौसा हाल-गोवर्धन नगर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व
4. रवि गुर्जर पुत्र सुरज्ञान गुर्जर जाति- गुर्जर उम्र 20 साल निवासी शिश्यावास पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व
5. हनीफ पुत्र श्री हमीद जाति-मेव उम्र 23 साल गांव-खौरी पुलिस थाना तावडू जिला नूंह जिला हरियाणा हाल इण्डिया गेट के पास सीतापुरा पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण
6. नितिन घीया पुत्र गिर्राज प्रसाद घीया उम्र-23 साल जाति-बनिया निवासी मकान नं.बी-16 मॉडल टॉउन कॉलोनी पुलिस थाना जामडोली जिला जयपुर पूर्व कुल 06 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करने में टीम को सफलता हासिल हुई जिसमें कुल 3 देशी पिस्टल 01 देशी कट्टा 29 जिन्दा कारतूश 02 खाली मैग्जीन व एक शिफ्ट कार रंग ब्लैक न आरजे 60 सी ई 2148 जप्त की गई। आरोपीयों के खिलाफ पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व में मु.नं. 685/25 धारा 3/25 (1-ख) (क), 25(6) (8), 5/25 आर्म्स एक्ट व 112 बीएनएस में दर्ज किया गया। आरोपीयों का सजायावी रिकॉर्ड थानों से मंगाया जा रहा है। आरोपीयों से अनुसंधान हेतू पुलिस थाना रामनगरिया में पूछताछ जारी।
विवरण-गिरफ्तार आरोपीयों ने पूछताछ में बताया कि रवि गुर्जर जो वीआईटी जगतपुरा में किक्रेट ग्राउड चलाता है। जिसकी बाली मीणा निवासी मेन्दला वीआईटी रामनगरिया से आपसी वर्चस्व व ईलाका थानों को लेकर काफी समय से लड़ाई चल रही है। जिसमें दिनांक 02.12.25 को बाली मीणा निवासी मेन्दला व उसके साथी करण चॉदा, मधू मीणा, ए.के. सिरौली व एम. के. चोंदा ने रवि गुर्जर के साथी ने पुलिस थाना कानोता ईलाके में सोनू मीणा के साथ में जबरदस्त मारपीट करी। उसी बात को लेकर रवि गुर्जर ने अपने साथी खालिद खान, महेन्द्र गुर्जर उर्फ माही गुर्जर, गिरधारी मिरोटी व हनीफ को हथियार लेकर रामनगरिया ईलाके में बुलाया जिसमें खालिद अपने तीन चार साथियों को गाड़ी लेकर रामनगरिया ईलाके पहुंचा जहा पहले से ही रवि गुर्जर और उसका साथी नितिन घीया हथियार लेकर पहले से मौजूद थें उनको रामनगरिया ईलाके में खाली जगह बुला लिया वहा खालिद व उसके साथी महेन्द्र गुर्जर उर्फ माही गुर्जर, गिरधारी मिरोटा, हनीफ हथियार लेकर पहुंचे जहा पर बाली मीणा से अपने दोस्त के साथ हुई मारपीट का बदला लेना चाहते थे। गिरफ्तार आरोपी रवि गुर्जर व नितिन घीया ने पूछताछ में बताया कि हमें यह हथियार खालिद खान व महेन्द्र गुर्जर उर्फ माही गुर्जर ने हमारे लिए व खुद के लिए हथियार उपलब्ध करवायें । खालिद खान व महेन्द्र गुर्जर उर्फ माही गुर्जर यह हथियार कहा से लेकर आये व किस-किस को हथियार सप्लाई किये इनके के बारे में संक्षिप्त पूछताछ जारी ।
कार्यवाही-
1. कार्यवाही पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व पर मु.नं. 685/25 धारा 3/25 (1-ख) (क),25 (6) (8), 5/25 आर्म्स एक्ट व 112 बीएनएस में दर्ज कर मुल्जिम
1. खालिद खान पुत्र मुनीम उम्र-24 साल जाति-मुसलमान निवासी मकान नं. 2478 मनोहरपुरा कच्ची बस्ती जगतपुरा पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
2. महेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ माही गुर्जर पुत्र सरदार गुर्जर उम्र 22 साल जाति-गुर्जर निवासी गांव बड़ी लाखरीवाली पुलिस थाना बामनवास जिला सवाईमाधोपुर
3. गिरधारी मिरोटा पुत्र रामप्रसाद उम्र 27 साल जाति-धोबी निवासी तालाब गांव पुलिस थाना झापदा लालसोट जिला दौसा हाल-गोवर्धन नगर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व
4. रवि गुर्जर पुत्र सुरज्ञान गुर्जर जाति- गुर्जर उम्र 20 साल निवासी शिश्यावास पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व
5. हनीफ पुत्र हमीद जाति-मेव उम्र 23 साल गांव-खौरी पुलिस थाना तावडू जिला नूंह जिला हरियाणा हाल-इण्डिया गेट के पास सीतापुरा पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण
6. नितिन घीया पुत्र गिर्राज प्रसाद घीया उम्र 23 साल जाति-बनिया निवासी मकान नं.बी-16 मॉडल टॉउन कॉलोनी पुलिस थाना जामडोली जिला जयपुर पूर्व गिरफ्तार किया गया।
बरामद माल-
03 अवैध देशी पिस्टल 01 देशी कट्टा 29 जिन्दा कारतूश 02 खाली मैग्जीन व एक शिफ्ट गाड़ी रंग ब्लैक नं. आरजे 60 सी ई 2148 जप्त
गठित टीम सदस्य-
जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व
1.सुखवीर सिंह पु.नि.
2.छीतलमल स.उ.नि.श्री
3.अविनाश हैड कानि नं.2083
4.रणवीर सिंह हैड कानि नं. 2088
5.तुलसीराम हैड कानि नं.644
6.हरूराम कानि नं. 10161
7.धर्मेन्द्र कानि नं. 10390
8.उदय सिंह कानि नं. 11075
9.देवेन्द्र कानि नं.11068
10.विजय सिंह कानि नं. 11194
11.पवन कानि नं. 12075
12 जितेन्द्र सिंह कानि चालक नं. 5500
पुलिस थाना रामनगरिया टीम
1. गिरवर सिंह उ.नि.
2. राजकिशोर कानि नं. 8639
3.शिवपाल कानि नं.9690
4.लोकेन्द्र पाल कानि नं. 7617
5. राहुल कानि नं.9987
विशेष भूमिकाः-
उपरोक्त कार्यवाही मे राजेश कानि नं. 7730 नीरज कानि नं. 11204 जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व की अहम भूमिका रही।






