Home » राजस्थान » बनावड़ में शहीद समय सिंह गुर्जर की मूर्ति का अनावरण शहीद का शौर्य और बलिदान सदैव याद रहेगा —गृह राज्य मंत्री

बनावड़ में शहीद समय सिंह गुर्जर की मूर्ति का अनावरण शहीद का शौर्य और बलिदान सदैव याद रहेगा —गृह राज्य मंत्री

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं महवा विधायक श्री राजेन्द्र मीणा ने गुरुवार को दौसा जिले की मण्डावर तहसील क्षेत्र के बनावड़ गांव में शहीद समय सिंह गुर्जर की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री बेढ़म ने कहा कि शहीद समय सिंह गुर्जर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका अदम्य साहस, वीरता, शौर्य और देश के प्रति समर्पण सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति उसके सैनिक होते हैं, जो सीमाओं पर खड़े होकर दुश्मनों के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद करते हैं। शहीद समय सिंह भी ऐसे ही जांबाज थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। शहीद परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है और उनके बलिदान को अक्षय बनाने के लिए गांव-गांव में स्मारक और मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। यह सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में मंत्री श्री बेढ़म एवं महवा विधायक श्री राजेन्द्र मीणा ने शहीद की वीरांगना का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
गृह राज्य मंत्री ने शहीद के परिवारजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और कहा कि सरकार शहीद परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। युवाओं को शहीद समय सिंह जैसे वीरों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय