Home » राजस्थान » पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र पर विशेष कार्यशाला का आयोजन— बेहतर पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र से होगी सस्टेनेबल ग्रोथ- अध्यक्ष, एसईआईएए

पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र पर विशेष कार्यशाला का आयोजन— बेहतर पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र से होगी सस्टेनेबल ग्रोथ- अध्यक्ष, एसईआईएए

राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (एसईआईएए) एवं राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) द्वारा पर्यावरण स्वीकृति तंत्र में आ रही समस्याओं के जल्द निस्तारण के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरुवार को राजस्थान फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जयपुर में किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीईटी) के मान्यता प्राप्त कंसल्टेंट्स को जानकारी दी गई।

एसईआईएए के अध्यक्ष श्री मुनिश कुमार गर्ग ने कहा कि सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए पर्यावरण स्वीकृति तंत्र को मजबूत और प्रभावी बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसमें आ रही समस्याओं के जल्द निस्तारण के उद्देश्य से कंसल्टेंट्स के लिए इस क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया ताकि परियोजनाएं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित हो सकें। श्री गर्ग ने बताया कि इस कार्यशाला में पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े नवीनतम नियमों, प्रक्रियाओं तथा तकनीकी आवश्यकताओं के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान केस स्टडी जैसे सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला में शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं पदेन सदस्य सचिव, एसईआईएए श्री विजय एन, एसईआईएए के सदस्य श्री मनफूल सिंह, एसईएसी प्रथम के अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, सहित एसईआईएए एवं एसईएसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय भाग लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय