जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने गुरूवार को जैतपुरा क्षेत्र में 3 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकडे़। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम अनन्तपुरा व डाबड़ी में सतर्कता जांच की गई जिसमें 3 घरेलू उपभोक्ताओं को एल.टी.पोल से पीवीसी केबिल लगाकर विद्युत का अनाधिकृत उपभोग करते हुए पाया गया।इस पर उनकी वीसीआर भरी गई और करीब 2 लाख 65 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।टीम ने कनेक्शनों को काटकर अवैध केबिल जब्त कर ली।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 11






