Home » राजस्थान » जयपुर में गैस सिलेंडर चोर गिरोह बेनकाब, शातिर चोर गिरफ्तार:7 सिलेंडर, 9 वाहनों की बैटरियों समेत वारदात में उपयुक्त बाइक जब्त

जयपुर में गैस सिलेंडर चोर गिरोह बेनकाब, शातिर चोर गिरफ्तार:7 सिलेंडर, 9 वाहनों की बैटरियों समेत वारदात में उपयुक्त बाइक जब्त

जयपुर वेस्ट पुलिस ने गैस सिलेंडर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 3 दिसंबर को एक शातिर चोर को लक्ष्मणगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी कब्जे से 7 घरेलू गैस सिलेंडर, 9 वाहनों की बैटरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घरों से गैस सिलेंडर चुराने वाला आदतन अपराधी प्रदीप सिंह(35) पुत्र हरि सिंह शेखावत सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के छोटी खूड़ी गांव का निवासी है और वर्तमान में जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित श्री गणेश नगर, कालवाड़ रोड पर रहता है।

दरअसल, डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसी के तहत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त आलोक सैनी के सुपरविजन में करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद के मुताबिक, टीम ने थाना क्षेत्र में हो रही घरेलू गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में चोरी/नकबजनी में चालानशुदा अपराधियों पर निगरानी रखी। मुखबिर तंत्र विकसित कर संदिग्धों पर नजर रखी गई। आपराधिक सूचना के आधार पर, पुलिस की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कुल 7 घरेलू गैस सिलेंडर, 9 वाहनों की बैटरी और एक मोटरसाइकिल (नंबर RJ14VD5574, HF Deluxe) बरामद की गई।

झोटवाड़ा से चुराई थी पकड़ी गई बाइक

अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने झोटवाड़ा थाना क्षेत्र से चुराई थी और इसका उपयोग वारदातों को अंजाम देने में करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भावनाथ स्टेशन पर ट्रेन से युवती की मौत:हाथ पर गुदा मिला ​’सिकंदर’, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भावनाथ (भेहणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवती की ट्रेन की