Home » राजस्थान » चाकसू में सियार का आतंक:एक ही दिन में दो लोगों पर हमला, बुजुर्ग और युवक पर किया हमला, एक जयपुर रेफर

चाकसू में सियार का आतंक:एक ही दिन में दो लोगों पर हमला, बुजुर्ग और युवक पर किया हमला, एक जयपुर रेफर

चाकसू उपखंड के कोटखावदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बापूगांव में शुक्रवार सुबह सियार के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चाकसू उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 27 वर्षीय दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बापूगांव निवासी 70 वर्षीय रामपाल मीणा सुबह करीब 6:30 बजे घर से दूध लेकर डेयरी पर जा रहे थे। तभी सड़क पर अचानक आए सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके बाएं पैर में गहरे घाव कर दिए।

हमले के बाद सियार भाग गया और रामपाल मीणा घायल अवस्था में घर लौटे। परिजन उन्हें तुरंत चाकसू उप जिला अस्पताल ले गए। वहां उनकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। उनका उपचार जयपुर में जारी है।

इसी ग्राम पंचायत के 27 वर्षीय तेजपाल सिंह पर भी सियार ने हमला किया। तेजपाल सुबह करीब 7:30 बजे अपने खेत में बने घर लौट रहा था, तभी खेत में छिपे सियार ने अचानक बाहर निकलकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के हाथ और पांव में गंभीर घाव हो गए। सियार हमले के बाद खेत से भाग गया। घायल को उप जिला अस्पताल चाकसू ले गए, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय