Home » राजस्थान » 14 लाख की लूट का इनामी बदमाश गिरफ्तार:2 साल से फरार चल रहा था, लखनऊ से पकड़ा गया

14 लाख की लूट का इनामी बदमाश गिरफ्तार:2 साल से फरार चल रहा था, लखनऊ से पकड़ा गया

फतेहपुर पुलिस ने 14 लाख रुपए की लूट के मामले में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश संदीप उर्फ धोलिया को गिरफ्तार किया है। उसे उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दस्तयाब किया गया।

कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यह घटना 28 सितंबर 2023 को हुई थी। बेसवा, फतेहपुर निवासी आबिद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक मकान खरीदने के लिए 14 लाख रुपए लेकर मोटरसाइकिल से बेसवा जा रहा था।

तभी कस्बे के बेसवा रोड पर एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसके थैले में रखे 14 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, संदीप उर्फ धोलिया पुत्र सुरेंद्र कुमार (36), निवासी लूमास, मंडावा, जिला झुंझुनू, तब से फरार चल रहा था।

पुलिस ने संदीप उर्फ धोलिया पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। थाना अधिकारी ने बताया कि संदीप के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे इस लूट प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines