Home » राजस्थान » जयपुर में शत-प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटलीकरण, 90% मतदाताओं की हुई मैपिंग

जयपुर में शत-प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटलीकरण, 90% मतदाताओं की हुई मैपिंग

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर जिले की सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का डिजिटलीकरण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सिविल लाइंस, बगरू एवं झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर मैपिंग कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद भी किया। उन्होंने बीएलओ एवं तकनीकी कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्धारित अवधि में शेष मैपिंग कार्य को सुनिश्चित करें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि 05 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 90.93 प्रतिशत संपन्न हो चुका है। परिगणना अवधि की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 है।

जिन मतदाताओं ने अब तक अपनी मैपिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, वे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी की सहायता से अपने 2002 के रिकॉर्ड खोजकर मैपिंग कार्य पूर्ण करवा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय सीमा से पूर्व आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं सटीक बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines