उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी जोन-09 के द्वारा जयपुर शहर के जगतपुरा क्षेत्र जोन-09 में पदस्थापित ए.टी.पी., जे.ई.एन. व तहसीलदार तनवीर सिंह शेखावत के साथ बहुमंजिला ईमारतो, मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों का सर्वे आज दिनांकः 06.12.2025 को शुरू किया गया। सर्वे में बिल्डिंग बायलॉज, नियमों का उल्लंघन एवं निर्धारित ऊंचाई तथा आवासयी बिल्डिंगों में कम्यूनिटी हॉल, पार्किग सुविधा इत्यादि का प्रावधानों के अनुसार परीक्षण किया गया। जगतपुरा में श्रीकिशनपुरा के प्लॉट नं. 07 में ग्राउण्ड+06 मंजिला, प्लॉट नं. 02 में बेसमेन्ट+ग्राउंड+06 मंजिला, प्लॉट नं. 03 में बेसमेन्ट+06 मंजिला, प्लॉट नं. 04 में ग्राउण्ड+04 मंजिला तथा खसरा नं. 12/1 जयसिंहपुरा बास, तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में महादेव बिल्डर एवं डवलपर्स द्वारा ग्राउण्ड+06 मंजिला तथा 12/2 जयसिंहपुरा बास, तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में महादेव बिल्डर एवं डवलपर्स द्वारा ग्राउण्ड+06 मंजिला बनी बहुमंजिला ईमारतों का मौका निरीक्षण कर चिन्हीकरण की कार्यवाही की गई। उक्त संबंध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी की समस्त नागरिकों से अपील
प्रवर्तन संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24 ͯ 7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajasthan.gov.in,cce.jda@rajasthan.gov.in,enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 14






