पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा की जयपुर मेटल फैक्ट्री में सरकार ने मजदूरों के साथ धोखा किया है यह सरकार मजदूरों को मरने पर मजबूर कर रही है।
राजस्थान सरकार निजी कंपनी से मिल गई है और भारी पैसा खा लिया है और अगर सरकार ने कंपनी से पैसे नहीं खाए है और सरकार गलत नहीं है तो सरकार सुप्रीम कोर्ट में जाए और मजदूरों के पक्ष में कार्यवाही करवाए और प्रत्येक मजदूर को 15- 15 लाख रुपए दे।
अगर सरकार मदद नहीं करेगी तो साफ साफ साबित हो जाएगा कि सरकार भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त है।
खाचरियावास ने कहा की अब चाहे सरकार मजदूरों के पक्ष में आए या न आए में मेटल फैक्ट्री के मजदूरों के साथ हूं और उन्हें इंसाफ दिलाने की हर कोशिश करूंगा।
कल सुबह 11:बजे अपने निवास से पैदल मेटल फैक्ट्री जाऊंगा और वहां पर 30 मिनिट का धरना दूंगा।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 12






