जोधपुर शहर में फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों के आवश्यक रखरखाव और सफाई के कारण 9 दिसंबर को शहर के सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 9 दिसंबर की जलापूर्ति 10 दिसंबर को और 10 दिसंबर की जलापूर्ति 11 दिसंबर को की जाएगी।
हालांकि, झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र जैसे सरस्वती नगर, कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 10 दिसंबर की जलापूर्ति 11 दिसंबर को और 11 दिसंबर की जलापूर्ति 12 दिसंबर को की जाएगी।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 19






