Home » राजस्थान » भीलवाड़ा पुलिस ने शातिर बाइक चोर को पकड़ा:10 वाहन बरामद, पूछताछ में हो सकते हैं कुछ और खुलासे

भीलवाड़ा पुलिस ने शातिर बाइक चोर को पकड़ा:10 वाहन बरामद, पूछताछ में हो सकते हैं कुछ और खुलासे

भीलवाड़ा की प्रताप नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया- 3 दिसंबर को हरिजन बस्ती में रहने वाले अनुराग ने बताया कि वो प्रताप नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कपड़े के शोरूम पर काम करता है। उसने 2 दिसंबर को दिन में अपनी गाड़ी शोरूम के बाहर खड़ी की थी। शाम को 6 बजे के करीब जब वह बाहर आया तो बाइक वहां नहीं थी।

चोरी की 10 बाइक बरामद

काफी तलाशने के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं लगा तो थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया। इस टीम ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और एक युवक सौरभ को गिरफ्तार किया। डिटेल पूछताछ में इसने 10 वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने इसके पास से चोरी की सभी 10 बाइकें बरामद कर ली।

ये थे टीम में शामिल

आरोपी को पकड़ने गई टीम में प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल, हेड कॉन्स्टेबल परसराम , रतनलाल , चंद्रपाल , कॉन्स्टेबल केदार, दिलीप सिंह , बिल्लू , भूपेंद्र, अनिल कुमार दिलीप सिंह राधेश्याम हरवीर और पवन कुमार शामिल रहे

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines