Home » राजस्थान » जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के आवासीय भूखण्ड में व्यवसायिक बेसमेन्ट+05 मंजिला ईमारत का निर्माण किया जा रहा था निर्माण

जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के आवासीय भूखण्ड में व्यवसायिक बेसमेन्ट+05 मंजिला ईमारत का निर्माण किया जा रहा था निर्माण

जोन-01 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मालवीय नगर, गिरधर मार्ग 80 फीट रोड़ की तरफ जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के आवासीय भूखण्ड में व्यवसायिक बेसमेन्ट+05 मंजिला ईमारत का निर्माण किया गया था। निर्माणकर्ता ने सूचना पुलिस थाना में की बिल्डिंग असुरक्षित हो गई है एवं झुकाव रोड़ की तरफ हो गया पडौसियों द्वारा भी सूचना दी गई मौका निरीक्षण कर जोन से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी कर तकनीकी एवं विधिक रूप से जांच करवाई गई। उक्त असुरक्षित ईमारत से जान-माल का खतरा होने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर आज दिनांक 07.12.2025 को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी, जविप्रा, जयपुर मौके पर उपस्थित रहे उपनियंत्रक प्रवर्तन तृतीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 09, 11, 18 स्थानीय पुलिस थाना जवाहर सर्किल के जाप्ते के सहयोग से जोन-01 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर असुरक्षित बेसमेन्ट+05 मंजिला ईमारत को नियमानुसार प्रवर्तन दस्ते द्वारा लोखण्डा, पोकेण्ड, जेसीबी मषीनों व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, चतृर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 09, 11, 18 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines