Home » राजस्थान » जॉब देने के बहाने 22 साल की युवती से रेप:आरोपी ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया,अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी

जॉब देने के बहाने 22 साल की युवती से रेप:आरोपी ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया,अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में 22 साल की युवती को जॉब देने के बहाने रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की युवती से सोशल मीडिया पर बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

22 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी सोशल मीडिया हैंडल स्नैपचैट पर मुखराम नाम के युवक से बातचीत होना शुरू हुई। उसी दौरान आरोपी मुखराम ने युवती को कहा कि वह उसे सीकर में अच्छी जॉब दिलवा देगा। जॉब देने के बहाने ही आरोपी ने युवती को सीकर के एक होटल में बुलाया। जब युवती होटल पहुंची तो आरोपी उसे अपने साथ कमरे में लेकर गया।

कमरे में आरोपी ने युवती के साथ रेप किया। युवती विरोध करती रही लेकिन आरोपी नहीं माना। रेप करने के दौरान ही आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब आरोपी युवक लगातार युवती को धमकी दे रहा है कि वह उससे मिलने के लिए आए वरना आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एससी/एसटी सेल के DYSP अजीतपाल कर रहे हैं। जिनका कहना है कि आज ही मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines