Home » राजस्थान » सूने घर से बाइक,मोबाइल और नकदी उड़ाकर ले गए चोर:मकान मालिक नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था,परिवार गांव गया था

सूने घर से बाइक,मोबाइल और नकदी उड़ाकर ले गए चोर:मकान मालिक नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर था,परिवार गांव गया था

अलवर शहर के एनईबी थाना इलाके में स्थित शिव कॉलोनी में शनिवार रात चार अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। चोरों ने घर से एक बाइक, मोबाइल फोन, 5 हजार रुपए नकद और एक नई जैकेट पर हाथ साफ कर लिया। पूरी घटना पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

रविवार सुबह जब पड़ोसियों ने टूटे ताले देखे, तो उन्होंने फौरन मकान मालिक को सूचना दी। परिवार मौके पर पहुंचा और कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को जानकारी दी। एनईबी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मकान मालिक जितेंद्र राजपूत ने बताया कि वह हेवल्स कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करता है । शनिवार को उसकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट में थी और उनकी पत्नी व बच्चे गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात में ताले तोड़कर बाइक,मोबाइल, नगद और जैकेट चोरी कर ली।

पड़ोसी चौधरी ईश्वर सिंह नेहरा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने गेट के ताले टूटे देखे, तुरंत मकान मालिक को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन कल से अब तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines