Poola Jada
Home » राजस्थान » कालाडेरा में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, 3 दमकलों ने पाया काबू

कालाडेरा में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, 3 दमकलों ने पाया काबू

चौमूं उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंचम प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री का कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो गया। तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चौमूं से दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला कुल तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से फैक्ट्री में रखा प्लाईवुड का भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री परिसर में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित रखा गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

आग के कारणों का नहीं हुआ खुलासा आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि स्पष्ट कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएंगे। कालाडेरा थाना प्रभारी पूजा पूनिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय