Poola Jada
Home » राजस्थान » नागौर पुलिस की जाली मुद्रा पर बड़ी कार्रवाई जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन

नागौर पुलिस की जाली मुद्रा पर बड़ी कार्रवाई जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन

नागौर पुलिस ने भारतीय जाली मुद्रा को बाजार में चलाने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कुल 86,500 मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जयपुर पुलिस के इनपुट पर गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से पुलिस ने 500-500 के 173 जाली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आताराम चौधरी और वृताधिकारी धरम पूनिया के सुपरविजन में एसएचओ कोतवाली वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।सोमवार को पुलिस टीम ने जयपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर वीर तेजा कॉलोनी में दबिश दी।पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजय सिंह,अशोक और जगदीश कॉलोनी में बैठे हैं और उनके पास जाली भारतीय मुद्रा है,जिसे वे बाजार में चलाने की फिराक में हैं।

आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 173 जाली नोट बरामद किए गए,जिनका कुल मूल्य ₹ 86,500 है।गिरफ्तार अभियुक्त अजय सिंह पुत्र कल्याण सिंह (36) एफसीआई गोदाम के पास और अशोक जाट पुत्र हुकमा राम (23) व जगदीश जाट पुत्र नरपत राम (26) वीर तेजा कॉलोनी थाना कोतवाली नागौर के रहने वाले हैं।

तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।इस कार्रवाई में एसएचओ वेदपाल शिवराण के साथ कांस्टेबल गरीबाराम,राकेश सांगवा,नरेंद्र, दुर्गा राम,घमण्डा राम और मनोज का विशेष योगदान रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय