Home » राजस्थान » जयपुर से किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाया था, 3 महीने तक बनाकर रखा बंधक

जयपुर से किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाया था, 3 महीने तक बनाकर रखा बंधक

जयपुर से किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोस्ती के बाद मिलने के बहाने बुलाकर किडनैप किया था। तीन महीने तक बंधक बनाकर नाबालिग के साथ देहशोषण किया। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज FIR में आरोपी युवक को सोमवार शाम अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बताया- मालपुरा गेट की रहने वाली 16 साल की लड़की से रेप हुआ है। जुलाई-2025 में नाबालिग की एक लड़के से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी युवक ने उससे दोस्ती गांठ ली। इसके बाद लड़की को मिलने के बहाने बुलाकर किडनैप कर ले गया। आरोपी ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद ले जाकर रेप किया।

पिछले तीन महीने से आरोपी युवक बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से देहशोषण करता रहा। नाबालिग लड़की को ढूंढते हुए मालपुरा गेट थाना पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंची। पुलिस टीम की ओर से नाबालिग को ढूंढ निकाल परिजनों को सौंप दिया। नाबालिग का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक की तलाश कर सोमवार शाम अरेस्ट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए