Home » राजस्थान » अजमेर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबा मजदूर:बिना सुरक्षा मानकों के गिरा रहे थे भवन, धूल उड़ने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

अजमेर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबा मजदूर:बिना सुरक्षा मानकों के गिरा रहे थे भवन, धूल उड़ने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

अजमेर में तीन मंजिला इमारत धराशायी होकर गिर गई। इस दौरान एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। बिल्डिंग गिरने पर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मजदूर को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर सिने वर्ल्ड तिहारी के पास मुख्य सड़क पर बनी इमारत में सोमवार दोपहर 2 बजे घटना हुई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस बिल्डिंग को गिराने का काम सोमवार सुबह से चल रहा था।

सबसे पहले देखें घटना से जुड़ी PHOTOS…

सिने वर्ल्ड तिहारी के पास मुख्य सड़क पर बनी तीन मंजिला इमारत सोमवार को धराशायी होकर गिर गई।
सिने वर्ल्ड तिहारी के पास मुख्य सड़क पर बनी तीन मंजिला इमारत सोमवार को धराशायी होकर गिर गई।
बिल्डिंग गिरने के बाद मिट्टी का गुबार निकला। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
बिल्डिंग गिरने के बाद मिट्टी का गुबार निकला। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मजदूर को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मजदूर को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

पिछले महीने हुआ था सौदा, बिल्डिंग गिराकर नया कंस्ट्रक्शन बनाना चाहते थे बिल्डर जानकारी के अनुसार करीब 6 महीने पहले ही तीन मंजिला बिल्डिंग तैयार की गई थी। इसके बाद उस मालिक ने नवंबर में इस बिल्डिंग का सौदा ‘जीत इंटरप्राइजेज’ फर्म के साथ किया। इस फर्म में तीन साझेदार हैं, जिनमें से एक साझेदार परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का बेटा भी है।

वहीं सोमवार को भवन मालिक की ओर से निजी स्तर पर इसे गिराए जाने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी तीन मंजिला बिल्डिंग धराशायी होकर गिर गई। इससे एक मजदूर मलबे में दब गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटन के बाद ठेकेदार फरार, यातायात हुआ बाधित सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के समय मौके पर न तो भवन मालिक मौजूद था। वहीं घटना होने के बाद ठेकेदार भी मौके से फरार हो गया। बिल्डिंग सड़क पर गिरने से यातायात भी बाधित हुआ।

स्थानीय निवासी एसपी मित्तल ने कहा- इस बिल्डिंग को लापरवाही से तोड़ा जा रहा था। इसके कारण इतना बड़ा हादसा सामने आया है। तीन मंजिला इमारत को बिना इंजीनियर और सुरक्षा मानकों के अवहेलना करते हुए तोड़ने की कार्रवाई की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय