Home » राजस्थान » युवक ने धक्का देकर युवती को झील में गिराया:लोगों ने बचाया, लड़का सॉरी बोलता रहा, वीडियो बनाने से मना किया; फिर साथ चले गए दोनों

युवक ने धक्का देकर युवती को झील में गिराया:लोगों ने बचाया, लड़का सॉरी बोलता रहा, वीडियो बनाने से मना किया; फिर साथ चले गए दोनों

अजमेर में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक युवती आनासागर झील में गिर गई। पास ही जलकुम्भी निकाल रही नगर निगम की टीम ने रस्सी व प्लास्टिक के ड्रम की मदद से युवती को बचाया। आरोप है कि युवती को उसके साथ आए युवक ने ही धक्का दिया था। जो बाद में माफी भी मांगने लगा।

युवती ने भी बाहर आते ही धक्का देने वाले युवक का साथ दिया। लोगों को वीडियो बनाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, गंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।

आनासागर झील में युवती को रस्सी की सहायता से लोगों ने बचाया।
आनासागर झील में युवती को रस्सी की सहायता से लोगों ने बचाया।

युवक बोलता रहा सॉरी

4 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में आनासागर झील के रामप्रसाद घाट के पास पानी में गिरी युवती को वहां मौजूद लोग बचाते हुए दिख रहे हैं। लोगों ने प्लास्टिक के ड्रम व रस्सी के सहारे उसे बचाया। लोग उस युवक को खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं। युवक वीडियो बनाने से मना करता दिख रहा है। सॉरी बोलकर रोक रहा है।

युवक का कहना है कि जब युवती बाहर आ जाए तो उसी से पूछ लेना। जब युवती बाहर आ गई तो उसने भी वीडियो बनाने से रोक दिया। बाद में दोनों चले गए। इस सम्बन्ध में गंज थाने में सम्पर्क किया लेकिन पुलिस ने मामले में पूरी तरह अनभिज्ञता जताई।

झील से बाहर निकालने पर युवती थककर ड्रम पर बैठ गई।
झील से बाहर निकालने पर युवती थककर ड्रम पर बैठ गई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय