जयपुर के वाटिका स्थित आशियाना गुलमोहर गार्डन में 20 दिन पहले हुई चोरी की घटना पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस को शिकायत के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचती। कॉलोनी की कई महिलाएं सोमवार को सांगानेर सदर पुलिस थाना पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी की।
आशियाना गुलमोहर गार्डन में 20 दिन पहले चोरी की घटना हुई थी। अपार्टमेंट में नकाबपोश चोरों ने सेंध लगाई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार अपार्टमेंट में अब तक दो बार चोरी हो चुकी है। इसमें करीब 12 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। नकाबपोश बदमाश हर बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

फोन करने के बावजूद पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप स्थानीय लोगों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पुलिस को फोन करने के बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती। उन्होंने बताया कि हाल ही चोरी के दो और प्रयास किए गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण चोर सफल नहीं हो पाए।
थाने पहुंचीं महिलाओं में चारु पारीक, प्रियंका राजपूत, सोमलता राठौड़, भावना राठौड़ और प्रियंका मीणा सहित अन्य स्थानीय महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं ने बताया कि वे शिकायत लेकर सुबह 10:45 बजे सांगानेर सदर थाने में पहुंची थीं। लेकिन मौके पर थाना प्रभारी से मुलाकात नहीं होने पर परिसर में नारे लगाए। हालांकि महिलाओं को दोपहर एक बजे कॉन्स्टेबल ने चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं थाना परिसर से गईं।

महिलाएं बोलीं- चोरी माल की भरपाई आशियाना अपार्टमेंट करे महिलाओं ने आशियाना अपार्टमेंट प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ अपार्टमेंट प्रबंधन के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की।
महिलाओं ने कहा- जब तक पीड़ित के घर से चोरी हुए माल की भरपाई आशियाना अपार्टमेंट की ओर से नहीं की जाती। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक वे मेंटेनेंस की राशि का भुगतान नहीं करेंगी।

5 विला में हुई थी चोरी करीब 20 दिन पहले सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित वाटिका में आशियाना समूह की आशियाना गुलमोहर गार्डन कॉलोनी सोसाइटी में नकाबपोश बदमाशों ने पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया था। चोरों ने सूने मिले 5 विला को निशाना बनाया था, जिससे सोसाइटी में सनसनी फैल गई थी






