Home » राजस्थान » केंद्र सरकार ने अरावली में ख़नन पर लगाया पूर्णत प्रतिबंध , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव का हृदय से आभार : मदन राठौड़

केंद्र सरकार ने अरावली में ख़नन पर लगाया पूर्णत प्रतिबंध , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव का हृदय से आभार : मदन राठौड़

प्रदेश कार्यालय पर भारत रत्न स्वः अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्पांजलि अर्पित की ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री रहे और उन्हें अजात शत्रु का दर्जा दिया गया । राजनैतिक क्षेत्र में उन्होंने कई ऐसे दृष्टांत प्रस्तुत किए है जो अनुकरणीय है । एक सीट कम थी तो भी उन्होंने प्रधानमंत्री सीट छोड़ दी ।
मदन राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए अपने एक दृष्टांत का जिक्र करते हुए बताया कि पाली में एक कार्यक्रम था जिसमे अटल जी आए थे तो उनको रेलवे प्लेटफार्म पर लाकर खाना खिलाया था ,ऐसी सादगी थी अटल जी की । मदन राठौड़ ने बताया कि जब वो विदेश मंत्री थे तो मैं मिलने गया था तब उन्होंने पूछा कि जी फ़ीनी लेकर आए हो क्या! अटल जी को इतना तक याद था कि किस क्षेत्र की क्या चीच प्रसिद्ध है । अटल जी को आज हम बहुत याद करते है उन्होंने इस संगठन को वट वृक्ष बनाने में बहुत योगदान दिया है और वो हमारे लिए प्रेरणा पुरुष है ।
मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री का आभार प्रकट किया कि केंद्र सरकार ने ने अरावली में खनन पर पूर्णत रोक लगा दी है । अरावली पूर्णत सुरक्षित है और हमारी सरकार पर्यावरण को लेकर सजग है और किसी भी सूरत में अरावली पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा । अरावली राजस्थान की जीवन रेखा है ।आज कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का काम कर रही है ।
मदन राठौड़ में चुटकी लेते हुए कहा कि अशोक गहलोत की सरकार ने सन 2000 में ये 100 मीटर का फार्मूला बनाया जिसको आज सुप्रीम कोर्ट ने उपयोग किया है। उनके समय के पाप आज तक हम ढों रहे है गहलोत साहब ये क्यों भूल जाते है !

फसल ख़राब को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि हमारी पार्टी में सर्वे होता है उसके बाद सभी के लिए जन कल्याण नीति के तहत लाभ दिया जाता है और किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं हो ऐसी नीति निर्धारित की जाती है । कांग्रेस के नेता जन कल्याण की नीति का विरोध करते है ये अच्छी बात नहीं है । पहले नरेगा में कितना भ्रष्टाचार होता था । आज हमने 100 दिन को बढ़ाकर 125 दिन किया है जिससे किसानो को अच्छी मजदूरी मिल सके । अब बिचौलियों को बीच में कमीशन नहीं मिलेगा इसलिए वो अफवाह फैला रहे है और कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है ।
मदन राठौड़ ने कहा कि 2024 तक हमारी सरकार में इतने विकास कार्य दिए जो कांग्रेस ने 5 सालों में भी नहीं किए थे । 2025 में भी हमारी सरकार ने इतने विकास कार्य किए चाहे ईआरसीपी हो या फिर राइजिंग राजस्थान और 2026 में हम विकास कार्य में नए आयाम स्थापित करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय